Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पारस जैन की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को उज्जैन विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पहुँचकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती कैलाशबाई तल्लेरा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा, विधायक श्री रामपाल सिंह उपस्थित थे। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने भी  पारस के निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

 

#शोक व्यक्त

Source : Agency

पाठको की राय